नववर्ष
नई प्रकृति, नया सृजन है
नई है धरती की धारा
😃नए नए सब फूल खिले हैं
नया नवल मौसम प्यारा
नई है सरसो, नई फसल है
नई कोपले आई है
नव परिधान पहन कर आज
हर कली मुस्काई है
यह नया सा दृश्य देखकर
नया हुआ जीवन सारा
रगों रगों में भर नवचेतना
आया आज नववर्ष ये प्यारा.......

Comments
Post a Comment