Posts

असलियत

Image
                                                                           समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों करते है                                       हर बात पर मुझसे इस तरह क्यों जलते है                                         जो तुम्हारे पास है मांगा तो नही हमने बस उससे बेहतर पाने की खुदा से दुआ करते हे मेरे गम में हरगिज साथ ना दो मेरा पर खुशी में तुम्हारे साथ का हक तो रखते हैं समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों करते है हर बात पर मुझसे इस तरह क्यों जलते है

पिता एक बेटी का

Image
  हंसकर करती है हर बात मुझसे इस तरह के हर बात पर उसकी रा जी हो जाता हूं दुनिया के दिए शेर मगर उसके सामने मदारी का बंदर बन जाता हूं नन्हे कदमों से आती है इस तरह मेरे पास के, अपने सारे गम भूल जाता हूं इस कदर हक जमाती है मुझ पर कि खुद को उसका गुलाम बना पाता हूं  उसकी हंसी से पूरा घर खिल उठता है और उसके रोने से पूरे घर में उठक बैठक सी हो जाती है पर डरता हूं उस दिन के लिए जिस दिन यह बेटियां पराई हो जाती है  कभी उसकी गुड़िया तो कभी उसका घोड़ा बन जाता हूं एक बार हंसते तो अपने सारे गम भूल जाता हूं  पिता हूं पिता एक बेटी का हर पल घबराया सा रहता हूं न जाने कब चली जाएगी पराई होकर  इस डर से बोराया सा रहता हूं।

बेटियां

Image
घर के गुलशन में कलियां सी होती है बेटियां  पूरे घर में चहकती परिया सी होती है बेटियां  मां की पर‌छाई और बाप की लाडली होती है बेटियां भाई की जान और बहन की सहेली सी होती है बेटियां  जिस दिन यह कली फूल बन खिल जाती है   उस दिन अपनी क्यारी को छोड़ किसी और आंगन को मंहकाने चली जाती है  कैसे अपने आप को किसी और रंगत में ढाल लेती हैं बेटियां   कैसे एक बेपरवाह से अपने आप को जिम्मेदारी में ढाल लेती हैं बेटियां   रोता है एक बाप इसी दिन के लिए बेटी पैदा होने पर आखिर क्यों अचानक से पराई हो जाती हैं बेटियां   

नववर्ष

Image
  नई प्रकृति , नया सृजन है     नई है धरती की धारा 😃नए नए सब फूल खिले हैं   नया नवल मौसम प्यारा नई है सरसो , नई फसल है   नई कोपले आई है नव परिधान पहन कर आज   हर कली मुस्काई है   यह नया सा दृश्य देखकर   नया हुआ जीवन सारा   रगों रगों में भर नवचेतना   आया आज नववर्ष ये प्यारा .......

Aao Maa

Image
Aao Maa, ghar ghar virajkar sukh pahuchayo maa.. man aanddit kar shanti pahuchayo maa.. apne bhakto ki peer harkar bedaa par lagao maa...... dukhiyaro ka dukh har kar sukh ke suman barsayo Maa.. Aao Maa.. Laxmi ,Sharda,or Durga tumre roop hajaro he, dushman ka sanghar kar Kali roop dharayo maa... Shelputri, Bramhcharini,Chandraghanta ho tum, Kushmanda,Skandmata,Katyayni ho tum, Kalratri,Mahagouri,Sidhdatri maa tum, navroop nirale tere,  in roop padharo Maa, Aao Maa...... 🙂🙂 https://youtu.be/1B622wvYWbg

नारी है हम

Image
ना है कि ‍ सी से पीछे ना है किसी से कम शान से हूँ कहती आज हाँ नारी है हम .... आसमान को चीरकर चाँद तक जा सकती हूँ जो चाहूं मै आज वो सबकुछ पा सकती हूँ ....  अपनी करुणा और दया को अपना शस्त्र बनाउगी   मुझको जो कमतर समझेगा   उससे मै लड़ जाऊँगी ........  मै ही अटल हूँ मै ही प्रबल हूँ   मुझसे सारा संसार हैं   मुझ बिन ये दुनिया बस एक   नाव बिन पतवार है ........  मै ही माँ हूँ   मैं ही ममता   मै ही हूँ करुणा और क्षमता फिर भी नहीं मुझे कोई दंभ शान से फिर कहती आज हाँ नारी हैं हम .........           

स्वपन सलोना

Image
स्वपन सलोना देखा मैने, आसमान मै उडने का, चाँद को तक लेने का, सूरज को ढक लेने का, तारो को धर लेने का, ऊँचाई को छू लेने का, स्वपन सलोना देखा मैने, आसमान मै उडने का, धरती को ऊपर से देखूँ, बादलों में घुस जाऊ, धक्का दे कर किरणों को, अधेंरो में रोशनी फैलाऊँ, उड उड जाऊ जहा तहा, बादलों में बसने का, स्वपन सलोना देखा मैने, आसमान मै उडने का.............